फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: many villages are in danger due to breach of embankment of Yamuna, officers is not taking action

हाल-ए-बागपत: टूटे तटबंध से मचा हाहाकार, सामने मौत देख अटक रहीं सांसें, अफसरों की नाकामी से मुश्किल में कई गांव

Fri, 14 Jul 2023 12:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jul 2023 12:11 PM IST
सार

हाल-ए-बागपत : बागपत में रात भर से टूटे हुए तटबंध से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, आंखों के सामने मौत देखकर लोगों की सांसें अटकीं हुईं हैं। उधर, प्रशासन तटबंध को ठीक करने में पूरी नाकाम रहा।

विज्ञापन
Baghpat: many villages are in danger due to breach of embankment of Yamuna, officers is not taking action
गांवों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में यमुना के टूटे तटबंध को ठीक करने में प्रशासन पूरी तरह फेल हो रहा है। बताया गया कि प्रशासन के अधिकारी रात भार यमुना के तटबंध को ठीक नहीं कर सके। वहीं, पानी का तेज बहाव होने के कारण कटाव होने से उसकी चौड़ाई बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन


तटबंध टूटने से सुभानपुर व अब्दुलपुर गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं, गाजियाबाद के कई गांवों के अलावा लोनी व ट्रेनिका सिटी भी जलमग्न हो गई। लोगों को छतों व बाहरी सड़कों पर जागकर रात काटनी पड़ी। 

विज्ञापन

Baghpat: many villages are in danger due to breach of embankment of Yamuna, officers is not taking action
बागपत के गांवों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं सुभानपुर, अब्दुलपुर, सांकरौद समेत आसपास के गांवों की पांच हजार बीघा से अधिक सब्जी, धान, ज्वार और गन्ने की फसल डूब गई है। किसानों का कहना है कि फसलें डूबने से सारी मेहनत बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन

Baghpat: many villages are in danger due to breach of embankment of Yamuna, officers is not taking action
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सुभानपुर गांव में बृहस्पतिवार को यमुना का तटबंध टूटने से सुभानपुर और अब्दुलपुर गांव में जलभराव हो गया है। यमुना का तटबंध के कटान की चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है। उधर, प्रशासन हार मानकर रात में वापस लौट आया था। अब यमुना का जलस्तर कम होने पर इसे ठीक कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP में बाढ: बागपत में यमुना का तटबंध टूटा, बिजनौर में टापू पर फंसे भूखे-प्यासे लोग, हस्तिनापुर में चिंता बढ़ी

विज्ञापन

Baghpat: many villages are in danger due to breach of embankment of Yamuna, officers is not taking action
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि ग्रामीण पूरी रात दहशत में रहे। किसानों का कहना है कि सालभर की खून-पसीने की मेहनत बर्बाद हो गई है। कहा कि जलभराव होने से सब्जी के साथ ही धान व चारे की फसल भी खराब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: बाढ़ जैसे हालात: हस्तिनापुर में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, तटबंध क्षतिग्रस्त, 50 गांवों पर खतरा, सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed