फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: विशाल के हत्यारोपी के मकान में तोड़फोड़ में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। मवीकलां गांव के विशाल के हत्यारोपी अमित के घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके अलावा शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने विशाल की मां कमलेश और भाई दीपक की डीएनए जांच कराई। डीएनए का मिलान होने के बाद पुलिस आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में दाखिल करेगी।
विज्ञापन

मवीकलां गांव निवासी विशाल को 20 जून को लापता हो गया था, जिसकी बिजवाड़ा गांव में गन्ने के खेत में ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके गांव के ही अमित को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। पूछताछ में अमित ने पिटाई का बदला लेने के लिए अपने भाई नीटू के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने की जानकारी दी थी। हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी नीटू चोरी के मामले में जमानत तुड़वाकर पहले ही जेल चला गया था।
विज्ञापन

तीन सितंबर को विशाल की तेरहवीं की रस्म के बाद कुछ लोगों ने हत्यारोपी अमित के बंद मकान में तोड़फोड़ कर दी थी। इसमें अमित की मां विमलेश ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसमें जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की मां और भाई का डीएनए सैंपल लिया गया, जिसकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed