{"_id":"60256ff7abe4d3303f099591","slug":"baghpat-mamera-brother-of-infamous-sunil-rathi-caught-with-pistol-and-rifle-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पिस्टल और राइफल के साथ पकड़ा गया कुख्यात सुनील राठी का ममेरा भाई, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पिस्टल और राइफल के साथ पकड़ा गया कुख्यात सुनील राठी का ममेरा भाई, भेजा जेल
Thu, 11 Feb 2021 11:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:27 PM IST
सार
- छपरौली में चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, नहीं दिखा पाया लाइसेंस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी का ममेरा भाई रविंद्र फौजी पिस्टल और राइफल के साथ पकड़ा गया। छपरौली थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वह शस्त्र लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कूड़ी गांव निवासी रविंद्र फौजी के कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल व इसके सात कारतूस, 30 बोर की रायफल और इसके चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उससे शस्त्र लाइसेंस के विषय में जानकारी मांगी, लेकिन वह नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
पुलिस को जांच में जानकारी मिली है कि पिस्टल उसके मेरठ निवासी दोस्त हरीश का है। राइफल के विषय में अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
चुनावी पोस्टरों पर लगे हैं फोटो
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है। कुख्यात सुनील राठी की मां टीकरी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजबाला चौधरी भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। राजबाला चौधरी के प्रचार पोस्टरों पर रविंद्र फौजी के पोस्टर लगे हुए हैं।
बड़ौत के बैंक में करता है नौकरी
सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया कि रविंद्र फौजी बड़ौत के एक बैंक में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात है। वह हथियार कहां से लाया और कहां ले जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/