{"_id":"64798567226d60139604e970","slug":"baghpat-jv-college-wrestlers-won-2-gold-medals-and-one-bronze-medal-in-khelo-india-university-games-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जेवी कॉलेज के पहलवानों का बजा डंका, बागपत की झोली में 2 गोल्ड, एक कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जेवी कॉलेज के पहलवानों का बजा डंका, बागपत की झोली में 2 गोल्ड, एक कांस्य
Fri, 02 Jun 2023 11:30 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:30 AM IST
सार
Baghpat News : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जेवी कॉलेज के पहलवानों का जमकर डंका बजा। बागपत की झोली में दो गोल्ड मेडल और एक कांस्य पदक आया है।
विज्ञापन
बागपत के पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खिलाड़ियों ने इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किए हैं। इसमें चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करने वाले बागपत के जनता वैदिक कॉलेज के खिलाड़ी भी पीछे नहीं है। वाराणसी में इन खेलों के अंतर्गत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जेवी कॉलेज के तीन खिलाड़ियों/पहलवानों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए न कवेल पदक बटोरे, बल्कि यूनिवर्सिटी व जनपद का भी नाम रोशन कर दिखाया।
विज्ञापन
कॉलेज के खिलाड़ियों में आयुष कुमार ने 65 किग्रा, अनुज तोमर ने 79 किग्रा और नेहा दहिया ने 68 किग्रा में प्रतिभाग किया। कॉलेज के खेल प्रभारी अनन्त कालखंडे ने बताया कि आयुष कुमार जोकि कॉलेज में बीपीएड प्रथम वर्ष का छात्र है, उसने 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल शैली में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान
विज्ञापन
वहीं, अनुज तोमर बीए प्रथम वर्ष का छात्र है, उसने 79 किलोग्राम भार वर्ग की फ्री स्टाइल शैली में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इनके अलावा नेहा दहिया (बीए द्वितीय वर्ष) ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत
बता दें कि इसी साल जनवरी माह में कोल्हापुर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में आयुष और अनुज ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण सोलंकी ने पदक विजेता पहलवानों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।