फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today

Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

Thu, 01 Jun 2023 02:04 PM IST
Dimple Sirohi डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Jun 2023 02:04 PM IST
सार

हरियाणा के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ गई है। महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत आयोजित की जा रही है। पंचायत में अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
पहलवानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पहलवानों की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ पहुंची है। पहलवानों के समर्थन में सोरम की सर्वजातीय और सर्वखाप पंचायत के लिए आज सोरम में पंचायत की जा रही है। खाप चौधरियों को बुलावा भेजा गया है। काफी संख्या में समर्थकों के आज पंचायत में पहुंचे हैं। पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर सोरम की चौपाल के बजाए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत आयोजित की जा रही है। खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

विज्ञापन


इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने दिल्ली के डीजीपी को जमकर निशाने पर लिया। पंचायत में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। लेकिन आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। यहां सभी खाप चौधरी बैठें है हम वादा करते हैं कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। यदि इन्होंने हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे। उन्होंने दिल्ली के डीजीपी पर भी मंच से तीखे जुबानी हमले किए।
विज्ञापन


पंचायत से पहले रालोद कार्यकर्ताओं ने इससे पहले मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास रजबहा रोड परभारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। धक्का-मुक्की के दौरान एक रालोद कार्यकर्ता घायल भी हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: महिला प्हलवानों के समर्थन में BKU का प्रदर्शन, यशोद ऋषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बने

Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
पुतला फूंकते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मंडी कोतवाली पुलिस मौके पहुंची तो रालोद कार्यकर्ताओं के साथ जलते पुतले को छीनने को लेकर धक्का मुक्की हो गई। एक कार्यकर्ता को चोट लग गई। काफी कार्यकर्ता मौके से चले गए, लेकिन पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की है। मंडी सीओ हिमांशु गौरव का कहना हैं कि पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

रालोद ने जताई नाराजगी
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विधायक अनिल कुमार, कृष्णपाल राठी और सुधीर भारतीय समेत अन्य पदाधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने पर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी जताई गई।

Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
गौरव टिकैत - फोटो : अमर उजाला

आज सर्वखाप की पंचायत के फैसले पर टिकी निगाहें
पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई है। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक शामिल होंगे।

Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
मुजफ्फरनगर पहुंचे पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

सदैव सफल हुए हैं न्याय दिलाने के सर्वखाप पंचायतों के प्रयास
भाकियू नेता भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचायत स्थल पर चार से पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग किसान फेरु सिंह ने बताया कि सोरम में आयोजित पंचायत में देश और समाज के अलावा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय लिए गए हैं, वह सदैव सफल हुए है। पंचायत में देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उस को सफल बनाने में सर्व समाज के लोग अपनी भूमिका अदा करेंगे। पंचायत को सफल बनाने की तैयारी में समर्थक जुटे हैं। 

Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
महिला पहलवानों के समर्थन में भाकियू - फोटो : अमर उजाला

महिला पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने आज मेरठ में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। मेरठ में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे । कार्यकर्ता ओं ने यहां नारेबाजी कर महिला पहलवानों का समर्थन किया। उन्होंने सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आज महिला पहलवान अपने मैडल गंगा में प्रवाहित करने को तैयार है, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की ओर से महिला पहलवानों को 5 दिन का समय दिया गया था, इसे लेकर आज मुजफरनगर के शोरम में खाप की पंचायत भी है। पंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी दिवाकर सिंह को अपनी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
सर्वखाप की पंचायत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि महिला पहलवान भी देश की बेटियां हैं। बात सिर्फ न्याय की होनी चाहिए। जंतर-मंतर पर जो हुआ, क्या वह किसी सभ्य समाज में स्वीकार्य हो सकता है। यह गलत हुआ है। सोरम में खाप चौधरियों के सामने यह मामला रखेंगे और समाधान निकालने का प्रयास होगा।

Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई है। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो गए। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक शामिल होंगे।

Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
धरना देकर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मेरठ कॉलेज के गेट पर सांसद ब्रज भूषण शरण के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूटा। गुरुवार को ब्रज भूषण शरण सिंह का पोस्टर जलाने को लेकर पुलिस के साथ छात्रों की धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान जाट महासभा के छात्र कॉलेज के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए।

Wrestler Protests: fight for wrestlers reached UP, anger against MP Brij Bhushan Sharan, panchayat today
देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह भी पंचायत में शामिल हुए। पालम 360 के चौधरी सुरेंद्र सोलंकी भी मंच से अपने विचार रख रहे हैं। वहीं मेरठ से सरधना विधायक अतुल प्रधान भी सर्वखाप की पंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं।

सोलंकी ने कहा कि 2 जून को कुरुक्षेत्र की पंचायत में शामिल हो और मिलकर एक फैसला करें। सरकार अगर बलिदान चाहती है तो हम बलिदान देने के लिए भी तैयार हैं। प्रधानमंत्री पाकिस्तान चले जाते हैं लेकिन वह दिल्ली जंतर मंतर पर ही क्यों नहीं जाते?

वहीं 2 जून को कुरुक्षेत्र में पंचायत के फैसले पर सभी ने मान्यता जताई। पंचायत में खाप चौधरियों ने कहा कि  प्रधानमंत्री को देश के मन की बात  सुननी चाहिए और सांसद ब्रजभूषण शरण को हटा देना चाहिए।

चौधरी राकेश टिकैत भी पंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। अब तक के वक्ताओं और विभिन्न राज्यों से आए खाप चौधरियों का कहना है कि कुरुक्षेत्र में 2 जून को होने जा रही पंचायत के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक मनोज गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज ने अपनी एकजुटता से गौरव यात्रा निकालने का काम किया है। एकता के सामने कोई ताकत नहीं टिक पाती। रालोद विधायक राजपाल बालियान भी पंचायत को संबोधित कर रहे हैं।

पंचायत के निर्णय के लिए मंत्रणा शुरू हो गई है। 10 मिनट के लिए पंचायत रोकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed