{"_id":"682c802e5a5d95e36d03caaa","slug":"baghpat-fight-at-a-wedding-ceremony-young-man-crushed-by-car-as-soon-as-he-came-out-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कार से दो बार कुचलकर नोएडा के इंजीनियर की हत्या, दो दोस्त घायल, शादी में डांस करते समय हुआ था बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कार से दो बार कुचलकर नोएडा के इंजीनियर की हत्या, दो दोस्त घायल, शादी में डांस करते समय हुआ था बखेड़ा
Tue, 20 May 2025 06:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 May 2025 06:44 PM IST
सार
खेकड़ा के रहने वाले और नोएडा में जॉब करने वाले इंजीनियर मोहित और उसके दो दोस्त सोमवार रात श्यामला फार्म हाउस में शादी में गए थे। वहां दूसरे पक्ष से उनका झगड़ा हो गया। आरोपियों ने तीनों दोस्तों को कार से कुचल दिया, जिसमें मोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
मोहित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेकड़ा कस्बे के पाठशाला मार्ग पर श्यामला फार्म हाउस में शादी समारोह में डीजे पर डांस करते समय हुए झगड़े के बाद कार से कुचलकर इंजीनियर मोहित (25) की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। मोहित के साथी लक्की और दीपक कार की टक्कर लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
- फोटो : संवाद
कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी भानू यादव ने बताया कि उसका बड़ा भाई मोहित नोएडा की कंपनी में इंजीनियर था। वह सोमवार रात अपने दोस्त लक्की और दीपक के साथ श्यामला फार्म हाउस में बबलू शर्मा के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां पर डीजे पर डांस के दौरान नोएडा से आए युवकों से मोहित का झगड़ा हो गया। वहां लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया दिया। इसके बाद मोहित अपने साथी लक्की, दीपक के साथ घर जाने के लिए फार्म हाउस से बाहर आया तो दूसरे पक्ष के युवक भी बाहर आ गए। वहां पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: लव मैरिज का एक साल में ही भयानक अंत, पांच माह की गर्भवती की हत्या, घरवालों समेत पति फरार
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: लव मैरिज का एक साल में ही भयानक अंत, पांच माह की गर्भवती की हत्या, घरवालों समेत पति फरार
पाठशाला मार्ग पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लोगों ने फिर मामला शांत कराया तो मोहित और उसके साथी अपनी गाड़ी में बैठने लगे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के युवक ने अपनी गाड़ी से मोहित, लक्की और दीपक को टक्कर मार दी। इससे मोहित सड़क पर गिर गया तो चालक ने वापस गाड़ी घुमाकर मोहित के ऊपर दो बार पहिया चढ़ा दिया और वहां से गाड़ी लेकर भाग गया।
घायल मोहित को लेकर सोनीपत अस्पताल जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर मारने से घायल लक्की और दीपक का निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। भानू ने बताया कि साथी अगर लक्की को गाड़ी के अंदर न खींचते तो चालक उसे भी कुचल देता।
सीओ ने ये कहा...
परिजनों की सूचना पर मोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी मौखिक शिकायत मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वारदात करने वालों के बारे में पता कराया जा रहा है।
- प्रीता सिंह, सीओ खेकड़ा
परिजनों की सूचना पर मोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी मौखिक शिकायत मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वारदात करने वालों के बारे में पता कराया जा रहा है।
- प्रीता सिंह, सीओ खेकड़ा