{"_id":"682c8e46309edb647a0b3249","slug":"saharanpur-terrible-end-of-love-marriage-within-a-year-5-month-pregnant-woman-murdered-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: लव मैरिज का एक साल में ही भयानक अंत, पांच माह की गर्भवती की हत्या, घरवालों समेत पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: लव मैरिज का एक साल में ही भयानक अंत, पांच माह की गर्भवती की हत्या, घरवालों समेत पति फरार
Tue, 20 May 2025 07:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 May 2025 07:45 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर निवासी अनिता ने एक साल पहले सहारनपुर निवासी विशाल के साथ प्रेम विवाह किया था। दहेज के लिए अनिता को लगातार परेशान किया जा रहा था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अनिता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाबसी रायपुर गांव में प्रेम विवाह करने वाली अनिता (22) की हत्या कर दी गई। इसके बाद पति विशाल और अन्य परिजनों ने शव को बोरे में बंद कर गन्ने में खेत में ले जाकर फेंक दिया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। वह प्रेम विवाह के बाद 18 मई को ही ससुराल में आई थी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के वहलना की रहने वाली अनिता ने करीब एक साल पहले गांव भाबसी रायपुर निवासी विशाल के साथ प्रेम विवाह किया था। विशाल भट्ठे पर मजदूरी करता था। प्रेम विवाह के बाद दंपती बाहर रह रहा था। 18 मई को विशाल अपनी पत्नी अनिता को घर लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनिता ने डायल-112 पर सूचना दी थी। इसमें बताया था कि ससुरालियों के साथ उसका विवाद हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। दोपहर के समय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
एक ग्रामीण ने पुलिस को गोपनीय तरीके से इसकी जानकारी दी। जब पुलिस दोबारा पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। काफी तलाश के बाद देर रात पुलिस ने अनिता का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत से बरामद किया। अनिता पांच माह की गर्भवती थी।
दहेज के लिए कर रहे थे परेशान
अनिता के पिता रामपाल ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद से दामाद विशाल और उसके परिजन दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। 18 मई को अनिता और विशाल घर आए थे। विशाल ने गाड़ी खरीदने के लिए रुपये मांगे थे। मायके पक्ष ने गरीबी का हवाला देकर कुछ दिन बाद रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद विशाल अनिता को लेकर अपने घर आ गया था। सोमवार को विशाल व उसके अन्य परिजनों ने अनिता की हत्या कर दी।

प्लास्टिक के कट्टे में लेकर गए शव
पुलिस की जांच में सामने आया कि अनिता के शव को उसके पति ने अपने परिजनों की मदद से प्लास्टिक के कट्टे में बंद किया। इसके बाद बाइक पर रखकर गांव से बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया। पति व अन्य परिजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

ये बोले एसएसपी
मृतका के गले पर निशान मिले हैं। मायके पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी के परिवार की एक युवती से भी पूछताछ चल रही है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
यह भी देखें...
Baghpat: शादी समारोह में झगड़ा, कार से कुचलकर युवक की हत्या, दोस्त का किया ये हाल