फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Factory owner was drinking alcohol in the car, four miscreants hit the butt of the pistol

Baghpat: कार में शराब पी रहे थे फैक्टरी मालिक, चार बदमाशों ने तमंचे की बट मारी, फायर किया, कार व दो लाख लूटे

Tue, 19 Nov 2024 10:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 19 Nov 2024 10:06 PM IST
सार

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैक्टरी मालिक सिर में चोट लगने के बाद भी बदमाशों से भिड़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Baghpat: Factory owner was drinking alcohol in the car, four miscreants hit the butt of the pistol
कार की तरफ बढ़ते बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात चार बदमाशों ने फैक्टरी मालिक मनोज कुमार पर फायरिंग कर कार और दो लाख रुपये लूट लिए। घायल फैक्टरी मालिक का सीएचसी में उपचार कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

 

Baghpat: Factory owner was drinking alcohol in the car, four miscreants hit the butt of the pistol
फैक्टरी मालिक को कार से निकालते बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में उनकी प्लास्टिक की शीट बनाने की फैक्टरी है। सोमवार को वह दिल्ली से लौटे और फैक्टरी के बाहर खड़ी कार लेकर चलने लगे। वह फोन पर बात करने लगे तो पीछे से आए एक बदमाश ने शीशे के अंदर हाथ देकर तमंचा सटाकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने भी तमंचा तान दिया और लूटपाट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Factory owner was drinking alcohol in the car, four miscreants hit the butt of the pistol
कार से निकालने के बाद मारपीट के दौरान फायर। - फोटो : अमर उजाला
विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की और सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसकी कार और दो लाख रुपये लूटकर भाग गए। कार में बैंक की चेकबुक, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी समेत अन्य सामान था। 

घटना का पता चलने पर पुलिस ने जांच की और घायल फैक्टरी मालिक का उपचार कराया। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो बदमाश लूटपाट की घटना करते नजर आए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

 
विज्ञापन

Baghpat: Factory owner was drinking alcohol in the car, four miscreants hit the butt of the pistol
कार को लेकर भागते बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
मुझे लगा गोली मार देगा दूसरा बदमाश, इसलिए भिड़ गया
फैक्टरी मालिक मनोज कुमार ने बताया कि तमंचा सटाने के बाद जैसे ही वह कार से बाहर निकला तो लगा कि बदमाश फोन छीनने आए हैं। इसलिए वह अपना फोन बदमाशों को देने लगा, तभी दूसरे बदमाश ने भी तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा। इससे वह डर गया। बचने के लिए बदमाशों से भिड़ गया। हाथापाई के दौरान दूसरे बदमाश ने गोली भी चलाई। इसके बाद बदमाश कार और नकदी लेकर भागने लगे तो उसने पकड़ने का प्रयास किया। खींचतान के दौरान एक बदमाश के सिर पर लगा कपड़ा फैक्टरी मालिक के हाथ में रह गया।

Baghpat: Factory owner was drinking alcohol in the car, four miscreants hit the butt of the pistol
लूट के बाद पुलिस को फोन करता फैक्टर मालिक। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले एएसपी
फैक्टरी मालिक कार में बैठकर शराब पी रहे थे, तभी बदमाशों ने कार और अन्य सामान लूट लिया। लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। फैक्टरी मालिक ने एक ठेकेदार से विवाद होने की जानकारी दी, उससे भी पूछताछ की जा रही है। लूट का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई हैं। 
- एनपी सिंह, एएसपी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article