{"_id":"66e46efe347e4c42f6077239","slug":"baghpat-dead-body-of-a-woman-found-near-baoli-underpass-everyone-got-goosebumps-after-seeing-her-face-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बावली अंडरपास के पास मिला महिला का शव, चेहरा देखकर सबके रौंगटे खड़े हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बावली अंडरपास के पास मिला महिला का शव, चेहरा देखकर सबके रौंगटे खड़े हो गए
Fri, 13 Sep 2024 10:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:28 PM IST
सार
महिला का शव जिसने भी देखा, वह सहम गया। उसका चेहरा इतना बिगड़ चुका था कि देखा नहीं जा रहा था। चेहरा जलाए जाने या जानवर द्वारा खाने की आशंका है।
विज्ञापन
death
- फोटो : istock
विस्तार
बड़ौत में बावली अंडरपास के पास शुक्रवार शाम एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनाख्त के लिए आसपास के थानों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
बावली अंडरपास के पास से गुजर रहे पुलिस को सूचना दी। सीओ विजय चौधरी समेत कोतवाली पुलिस पहुंची और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर नहीं हो सकी। बताया कि मृतका का चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका है। दो तीन दिन से वहां पड़ा होने की भी आशंका जताई जा रही है। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि शव की शनाख्त के लिए सभी थानों और दूसरे जनपदों में संपर्क किया जा रहा है। वहीं महिला की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरा जलाया या जानवरों ने खाया
मृतका का शव दो-तीन दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी, जिसमें हत्या के बाद चेहरा जलाया जाने या फिर जानवरों ने खाकर क्षत-विक्षप्त कर दिया।
मृतका का शव दो-तीन दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी, जिसमें हत्या के बाद चेहरा जलाया जाने या फिर जानवरों ने खाकर क्षत-विक्षप्त कर दिया।