फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Crime News: husband had killed his wife for demanding rupees

Wife Murder: खुल गया पत्नी की हत्या का राज, पति ने बताई वारदात की ये बड़ी वजह

Tue, 31 May 2022 07:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 May 2022 07:23 PM IST
सार

पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पति ने पूछताछ में हत्या की वजह बताई है।

विज्ञापन
Baghpat Crime News: husband had killed his wife for demanding rupees
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में रमाला के ककड़ीपुर गावं में पत्नी रीना की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पति राजेंद्र को पुलिस ने उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रुपये मांगने के विवाद में पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ककड़ीपुर गांव में 13 मई की रात रीना (39) निवासी ककड़ीपुर की उसके पति राजेंद्र ने सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने लुहारी के रहने वाले इंद्रपाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी रीना के रुपये मांगने की वजह बताई। उसने बताया कि पत्नी के साथ रुपये मांगने पर उसका विवाद हुआ था। इसी में उसने सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed