फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: contract worker died due to electrocution while repairing power line

बागपत: बिजली की लाइन ठीक करते वक्त करंट की चेपट में आने से संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 27 Apr 2022 11:06 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Apr 2022 11:06 AM IST
सार

बागपत के खेकड़ा के जंगल में टूटे तार को ठीक करते समय बिजली लाइन में करंट आने से संविदाकर्मी की मौत हो गई। कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Baghpat: contract worker died due to electrocution while repairing power line
संविदा कर्मी की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक बिजली संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि खेकड़ा के जंगल में आंधी के कारण बिजली का तार ठीक करने के दौरान संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं सचूना पर साथी संविदा कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेकड़ा के जंगल में आंधी के कारण  बिजली लाइन के तार टूट गए थे। बुधवार सुबह टूटे तार को ठीक करने के लिए खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर निवासी आकाश 22 पुत्र रमेश पहुंचा था। वह खंभे पर चढ़कर तार को ठीक कर रहा था कि इसी दौरान लाइन में करंट आने से वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  उसका शव काफी देर तक खंभे पर ही लटका रहा।
विज्ञापन


जानकारी लगते ही साथी संविदाकर्मियों में हड़कंप मच गया। वे दौड़कर मौके पर पहुंचे कटऑफ लेकर शव को नीचे उतरवाया। वहीं आकाश की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed