{"_id":"68a5f218f59fec374b09012e","slug":"baghpat-child-murdered-by-strangulation-chopped-lip-found-post-mortem-report-points-towards-this-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मुंह और गला दबाकर बालक की हत्या, कटा हुआ होंठ और चोट के पांच निशान कर रहे इस ओर इशारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मुंह और गला दबाकर बालक की हत्या, कटा हुआ होंठ और चोट के पांच निशान कर रहे इस ओर इशारा
Wed, 20 Aug 2025 09:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:37 PM IST
सार
Murder of a Boy: अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे अंडरपास के पास धान के खेत में बालक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आकर मौके जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यौन शोषण की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बालक का शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बालक की पिटाई करने के बाद मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसका शव अग्रवाल मंडी टटीरी में बली मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के समीप धान के खेत में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह खेत में पहुंचे किसानों को शव पड़ा मिला। उसकी पहचान का प्रयास किया गया, मगर पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में बली मार्ग पर रेलवे अंडरपास के समीप किसान राजपाल निवासी बली का खेत है, जिसमें धान की फसल है। राजपाल बुधवार सुबह खेत में पहुंचे तो वहां बालक का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है। खेत में आए पुलिसकर्मियों ने आसपास जांच पड़ताल भी की। मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के गांवों और जिलों में संपर्क किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि दूसरी जगह बालक की हत्या करने के बाद शव धान के खेत में लाकर फेंका गया। बालक का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें उसका मुंह और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। उसके सिर व शरीर पर पांच से ज्यादा चोट के निशान भी मिले। इसके आधार पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। उधर, पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
यौन शोषण की आशंका
बालक के साथ यौन शोषण होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एफएसएल रिपोर्ट में बच्चे के साथ यौन शोषण होने की स्थिति भी साफ होगी। इसके अलावा मृतक का एक होठ भी कटा हुआ मिला।
ये भी देखें...
Baghpat: बच्चेदानी की जगह कर दिया पित्त की थैली का ऑपरेशन, तड़पकर महिला ने दम तोड़ा, डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा

पुलिस गश्त पर उठे सवाल
जिले में चारों तरफ चोर और बदमाशों का शोर मचा हुआ है, ऐसे में कई गांवों और कस्बों में लोग पहरे भी लगा रहे हैं। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की जा रही है। इसके बाद भी रेलवे अंडरपास के समीप बच्चे का शव फेंक दिया गया, इससे रात में पुलिस गश्त और चेकिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये बोले एसपी
बालक की पहचान के लिए आसपास के जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जल्द ही पहचान कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सूरज कुमार राय, एसपी
बालक की पहचान के लिए आसपास के जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जल्द ही पहचान कर हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सूरज कुमार राय, एसपी