{"_id":"68a5ebef5dadfaa3310eda82","slug":"baghpat-gallbladder-operation-was-done-instead-of-uterus-woman-died-in-agony-angry-at-doctors-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बच्चेदानी की जगह कर दिया पित्त की थैली का ऑपरेशन, तड़पकर महिला ने दम तोड़ा, डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बच्चेदानी की जगह कर दिया पित्त की थैली का ऑपरेशन, तड़पकर महिला ने दम तोड़ा, डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा
Wed, 20 Aug 2025 09:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:08 PM IST
सार
बालैनी क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने डीएम और एसपी से शिकायत की है। जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालैनी क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण एक महिला का बच्चेदानी की जगह पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डीएम व एसपी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
सैडभर गांव निवासी सूरज ने बताया कि बालैनी के एक नर्सिंग होम में तीन जून को बहन नीलम को पेट में दर्द होने के कारण भर्ती कराया गया था। नौ जून को चिकित्सकों ने बच्चेदानी की जगह पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया था। जब वह घर लाए तो दर्द बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम, एसपी व सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं चिकित्सकों के खिलाफ सिंघावली अहीर में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन