फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: BJP leader cousin brother attempted self-immolation at residence of DM

बागपत मर्डर: भाजपा नेता के चचेरे भाई ने डीएम आवास पर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों के साथ हुई हाथापाई

Tue, 07 Mar 2023 07:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Mar 2023 07:22 PM IST
सार

Baghpat News : भाजपा नेता के चचेरे भाई ने डीएम आवास पर आत्मदाह का प्रयास किया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी हुई।

विज्ञापन
Baghpat: BJP leader cousin brother attempted self-immolation at residence of DM
बागपत मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के पाबला गांव में भाजपा नेता के चाचा की हत्या के बाद मंगलवार को डीएम आवास पर मृतक के बेटे ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। उनका आरोप है कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी व उसके परिजन पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए सुरक्षा की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंटों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पाबला गांव के रहने वाले भाजपा के पूर्व विधानसभा संयोजक अनिल वशिष्ठ के चाचा नरेंद्र शर्मा की सोमवार देर रात उधार के रुपये मांगने पर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने मृतक के बेटे आदेश की तहरीर पर गांव के विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो ईंटें भी बरामद की गईं। वहीं मृतक का बेटा आदेश मंगलवार दोपहर परिवार के सदस्यों के साथ डीएम आवास पर पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो उनके साथ भी खींचतान हो गई। वहां महिलाओं की पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई और महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी का घेराव करके हंगामा किया।
विज्ञापन


मृतक के बेटे आदेश ने आरोपी के परिजनों पर सोमवार रात करीब डेढ़ बजे घर आकर समझौता करने का दबाव बनाने और ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि पिता की हत्या के बाद उन्हें भी खतरा हो गया है। बताया कि उनको मांग करने के बाद भी सुरक्षा नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मृतक के बेटे द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दो ईंटें बरामद की गईं हैं।

डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे परिजन
डीएम आवास के बाहर मंगलवार को काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जहां मृतक नरेंद्र शर्मा के परिवार वाले डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे। पुलिसकर्मी किसी तरह उन्हें समझाने में जुटे रहे। बाद में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें: Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप

गांव में पुलिस तैनात की गई
हत्यारोपियों के परिजनों पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाने के बाद गांव में पीड़ित के यहां पुलिस तैनात कर दी गई। इसके साथ ही आरोपों की जांच की जा रही है और धमकी के आरोप सही मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed