Baghpat: हाईवे पार कर रहे युवक को कार ने कुचला, मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बावली गांव में सोमवार की रात हाईवे पार कर रहे एक युवक को कार ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। इस मामले में जहां मृतक के भाई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, वहीं युवक की मौत से परिजन गमगीन है।
बावली गांव निवासी कपिल(29) साल पुत्र अशोक सोमवार की रात गांव के मायावती बस स्टैंड के पास खड़ा था। जब वह दुकान में सामान लेने जा रहा था और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को पार कर रहा था, तभी वहां से गुजर रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक कार को लेकर फरार हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसकी शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में मृतक कपिल के भाई अनिल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कपिल की मौत से मां उर्मिला देवी, भाई अनिल, सुनील व अन्य परिजन गमगीन है। कोतवाल संजय शर्मा का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, कार चालक की तलाश की जा रही है।