फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A leopard seen to a couple working in the fields

Baghpat: खेत में काम कर रहे दंपती के सामने आ धमका तेंदुआ, अटकी दोंनों की सांसें, फिर ऐसे बची जान

Wed, 13 Sep 2023 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Sep 2023 04:10 PM IST
सार

बागपत रटौल थानाक्षेत्र में तेंदुआ नजर आने से किसान व ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार को खेत में काम कर रहे किसान दंपती के सामने तेंदुआ आ धमका। जैसे तैसे उनकी जान बची। किसान तेंदुए को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Baghpat: A leopard seen to a couple working in the fields
तेंदुए की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में लहचौडा गांव के जंगल मे खेत में काम कर रहे दंपती के सामने तेंदुआ आ गया। दंपती कुछ कर पाते कि तेंदुआ उनकी तरफ बढ़ने लगा। तेंदुए को अपनी और आता देख दंपती ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों की जान बची। वहीं तेंदुए के क्षेत्र में होने की सूचना से किसान व ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन


 जिसे देखते ही दंपती ने शोर मचाया। तभी तेंदुआ ईंख के खेत मे घुस गया। उधर, जानकारी होने पर लाठी डण्डे लेकर ग्रामीण जंगल में पहुंचे और तेंदुए को तलाश किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: लाठी चार्ज का विरोध, अधिवक्ताओं ने नेशनल हाईवे पर मानव श्रृंखला बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लहचौडा गांव के रहने वाले अनिल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने के लिए गया था। गांव के ही शेखपूरी जंगल में गंदे नाले के पास वह खेतों में काम कर रहा था। इसी एक खेत से तेंदुआ बाहर निकला और उनके सामने आ धमका। 

नलकूप में घुसकर जान बचाई
तेंदुए को देखते ही दोनों डर गए और शोर मचाते हुए नलकूप की तरफ भागने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही तेंदुआ कृष्णपाल शर्मा के ईंख के खेत में  घुस गया।  

इसके अलावा पास में ही खेत मे खीरे की फसल की सिंचाई कर रहे मांगे शर्मा ने भी तेंदुए को भागते हुए देखा, जिसके बाद किसानों ने फोन कर गांव वालों को सूचना दी, ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेत में पहुंचे और तेंदुए को तलाश किया लेकिन तेंदुए का कुछ पता नही चल सका। 

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि जिले के कई क्षेत्रों में किसानों को तेंदुआ नजर आ चुका है। तेंदुए के कारण किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed