फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Protest against lathi charge, advocates formed human chain on National Highway

Baghpat: लाठी चार्ज का विरोध, अधिवक्ताओं ने नेशनल हाईवे पर मानव श्रृंखला बनाई

Wed, 13 Sep 2023 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Sep 2023 01:56 PM IST
सार

हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और मानव श्रृंखला बनाई।

विज्ञापन
Baghpat: Protest against lathi charge, advocates formed human chain on National Highway
प्रदर्शन करते वकील - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए मानव श्रृंखला बनाई और सांकेतिक जाम लगाया। अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को अधिवक्ताओं ने बैठक की। जहां अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सभागार से दिल्ली-सहारनपुर हाइवे तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में आजम खां के रिश्तेदार के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार ने बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और हापुड़ के एसपी को हटाने की मांग की। उधर, हड़ताल के चलते कचहरी में आए वादकारी वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed