{"_id":"6b0455c9614fabce8f08b861","slug":"baghpat-17-year-old-class-12-student-dies-of-fever-over-30-others-fall-ill-public-outraged-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बुखार से 17 साल के 12वीं के छात्र की मौत, 30 से ज्यादा बीमार, स्वास्थ्य विभाग पर भड़के लोग, अफसर अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: बुखार से 17 साल के 12वीं के छात्र की मौत, 30 से ज्यादा बीमार, स्वास्थ्य विभाग पर भड़के लोग, अफसर अनजान
Mon, 23 Nov 2026 08:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:34 PM IST
सार
जिले के विनयपुर गांव में बुखार के कारण नरेंद्र कुमार के बेटे हर्ष की मौत हो गई। वह सेंट मेरी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। बच्चे की मौत पर माता-पिता का रोकर बुरा हाल है। लोगों ने गांव में शिविर लगाकर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
हर्ष की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रटौल कस्बा स्थित विनयपुर गांव में सोमवार सुबह 12वीं कक्षा के छात्र हर्ष (17) की बुखार से मौत हो गई। गांव में 30 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी शिविर नहीं लगाया जा रहा है। इससे लोगों को निजी चिकित्सकों के पास उपचार करवाना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव के नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा हर्ष रटौल कस्बे के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। बेटे को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था, उसका एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। रविवार की शाम को बेटे की हालत ज्यादा खराब होने लगी और अधिक उल्टी होने के कारण गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी आराम नहीं लगा और सोमवार सुबह हर्ष की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं गांव में माया, रविता, रूमन, धनवीर, रितिक, जतन, समीर, सुशील, सोनू, सविता, राकेश, यशोदा, मोनू, राहुल समेत 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। मनोज प्रधान, ज्ञानेंद्र, शुएब, धन्नू, विनोद आदि ने बताया कि दो माह से गांव में बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी गांव में स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया जा रहा है।
इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पीएचसी से उपचार कराने के बाद भी राहत नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी चिकित्सक के यहां जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों को दवाई वितरित कराने की मांग की है।

ये बोले अधिकारी
विनयपुर गांव में बुखार से छात्र के मौत की जानकारी नहीं है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर शिविर लगाकर लगाया जाएगा। वहां सभी की जांच कराई जाएगी और दवाई दी जाएगी।
-डॉ. ताहिर, सीएचसी अधीक्षक खेकड़ा
ये भी देखें...
बिजनौर: दो सचिव निलंबित, एक की मूल वेतन पर वापसी; नोटिस और चार्जशीट का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई