फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Babli, who contested the election of District Panchayat President from BJP, reached RLD

Baghpat News: भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ी बबली रालोद में पहुंची

Sun, 30 Jun 2024 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 30 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Babli, who contested the election of District Panchayat President from BJP, reached RLD
बागपत। भाजपा व रालोद का भले ही गठबंधन हो, मगर भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाली सदस्य बबली ने रालोद का दामन थाम लिया। दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय में सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान, राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निजी सचिव समरपाल सिंह की मौजूदगी में वह शनिवार को रालोद में शामिल हो गईं। इससे जिला पंचायत की राजनीति में फिर से घमसान होता दिख रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड 18 से सपा के टिकट पर बबली ने सदस्य का चुनाव लड़ा था। वह जीतने के बाद भाजपा में पहुंच गईं और सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुई थी। इनको भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव लड़वाया था। रालोद प्रत्याशी ममता किशोर के सामने बबली को जीत दिलाने के लिए पर्चा उठवाने का प्रयास भी किया गया और इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। मगर अब भाजपा-रालोद का गठबंधन होने के बावजूद बबली ने रालोद का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत में मच सकता है घमासान
जिला पंचायत में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और यहां ममता किशोर व बबीता ही अनुसूचित जाति में आती है। यहां पहले से रालोद की ममता किशोर जिला पंचायत की अध्यक्ष है तो अब बबली भी रालोद में पहुंच गई। इसलिए इस पूरे मामले को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से जोड़कर देखा जा रहा है और जिला पंचायत में घमासान हो सकता है। क्योंकि बबली के साथ शनिवार को कई सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बबली के जाने पर कसा तंज
भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने जिला पंचायत सदस्य बबली के रालोद में जाने पर कहा कि भाजपा का कुनबा बहुत बड़ा है और उसके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा और भानूमति ने कुनबा जोड़ा।
रालोद के लिए वोट मांगी तो वहां चली गई : बबली
भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाली बबली ने कहा कि भाजपा और रालोद का गठबंधन है। मैंने रालोद के लिए चुनाव में वोट भी मांगे हैं। पार्टी छोड़ने वाली बात नहीं है। बल्कि वहां जाकर अब अच्छे से कार्य कर सकते हैं।

कोई भी शामिल हो सकता है, मगर बबली ने निर्दलीय बताया : सांसद
सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि राजनीति में कोई किसी भी पार्टी में शामिल हो सकता है। मगर वह भाजपा से चुनाव लड़ी थी और भाजपा में थी, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। उसने खुद को निर्दलीय बताया था और रालोद में आने की इच्छा जताई तो उनको रालोद में शामिल करा दिया गया। जिला पंचायत में वर्तमान में अध्यक्ष ममता किशोर भी रालोद की है तो वहां बदलाव की कोई बात ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed