{"_id":"64f714bad8047a7b2003302c","slug":"ba-ma-passed-to-become-a-security-guard-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2503-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए पहुंचे बीए-एमए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए पहुंचे बीए-एमए पास
विज्ञापन
-नौकरी के लिए ब्लॉक में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़
फोटो संख्या 1
बड़ौत। निजी सुरक्षा गार्ड कंपनी ने बेरोजगारों को जॉब देने के लिए आमंत्रित किया तो भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10 बजे के बाद से ही ब्लॉक परिसर में बीए और एमए पास बेरोजगार युवाओं का कारवां पहुंच गया।
आपको बता दें कि बड़ौत व छपरौली ब्लॉक में निजी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए बेरोजगारों को बुलाया गया था। कंपनी सुरक्षा गार्ड के लिए साक्षात्कार ले रही थी, जिसमें बीए और एमए पास बेरोजगार पहुंचे थे। एसआईएस सुरक्षा गार्ड कंपनी बेरोजगार युवाओं को जॉब दे रही थी। यह कंपनी एशिया की सबसे बड़ी निजी सुरक्षा गार्ड कंपनी है। फिलहाल 200 सीट रिक्त हैं और इसके लिए दो हजार से अधिक आवेदन मिले है। उधर, 250 से अधिक बेरोजगार युवक यहां पहुंचे हैं।
-12 से 18 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक महीने का प्रशिक्षण इन्हें दिया जाएगा। इसके बाद सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में इनकी नियुक्ति की जाएगी, जिनको 12000 से 18000 का वेतन दिया जाएगा। अलग से रहने और खाने की भी व्यवस्था कंपनी देगी।
विज्ञापन
ये बोले बेरोजगार युवा--
बीए पास किए हुए पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कहीं रोगजार नहीं मिला। मैं परेशान हूं, इसलिए परिवार का खर्च चलाने के लिए सुरक्षा गार्ड की नौकरी भी कर सकता हूं।-दीपक मुजफ्फरनगर
एमए पास की है। रोजगार की काफी तलाश की, लेकिन अभी तक रोजगार नहीं मिला। इसलिए सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने के लिए आवेदन किया था।- लक्ष्य अंगदपुर

ये बोले बेरोजगार युवा