फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Auspicious entry of Jain saints in Chhaprauli, welcome with bands

Baghpat News: छपरौली में जैन संतों का मंगल प्रवेश, बैंड-बाजों से स्वागत

Fri, 14 Apr 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Auspicious entry of Jain saints in Chhaprauli, welcome with bands
छपरौली कस्बे में  जैन संतों का मंगल प्रवेश हुआ
छपरौली। कस्बे में बृहस्पतिवार को जैन संत आचार्य श्री 108 वसुनंदी महाराज के परम शिष्य ज्ञानानंद महाराज, संयमानंद महाराज, शिवानंद महाराज, प्रशमानंद महाराज ने कस्बे में मंगल प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुनिश्री की आगवानी के लिए जैन समाज के श्रद्धालुओं ने कस्बे की सीमा पर पहुंचकर उनका पाद प्रक्षालन और आरती के बाद बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। श्रद्धालु मुनियों को लेकर नगर भ्रमण करते हुए कस्बे के श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। मीडिया प्रभारी अमित जैन ने बताया कि कस्बे में श्रीजी का पंचकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए पात्रों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर पीयूष जैन, जिनेंद्र जैन, राकेश जैन, राहुल जैन, ब्रह्मचारी गौरव के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed