थाने में बुलाए मौलवी और पढ़ा गया निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामाबाद मोहल्ले में शरबत पुत्री पप्पू व सरफराज उर्फ सरूर पुत्र सलीम का काफी दिनों से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। घरवालाें को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला तो लड़की के परिजनों ने उस पर पहरा बैठा दिया। शुक्रवार की सुबह दोनों घर से भाग निकले। परिजन उनकी तलाश मेें जुट गए। जब दोनों को इसकी भनक लगी तो वे कोतवाली पहुंच गए। दोनों ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया। पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने में बुलवा लिया। दोनों निकाह करने पर अड़ गए। लड़की के परिजनों ने उन्हें खूब समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।
दोनों के शादी पर अड़ जाने के कारण परिजनों को राजी होना पड़ा। तभी कोतवाली मेें तकीया वाली मस्जिद के इमाम सगीर अहमद को बुलाया गया। थाने में ही दोनों का निकाह पढ़ा गया। इस दौरान दोनों के अच्छे भविष्य की दुआ के साथ ही छुआरे भी बांटे गए। इसके बाद वे घर को रवाना हो गए। एसएसआई फिरोज अख्तर ने कहा कि दोनों बालिग है और उनकी इच्छा के अनुरूप ही निकाह कराया गया है। निकाह के बाद प्रेमी युगल और परिजन अपने घर रवाना हो गए।