फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempted attack on a rape victim

दुष्कर्म पीड़िता पर हमले की कोशिश

Thu, 02 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attempted attack on a rape victim
बड़ौत (बागपत)। तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने घर में घुसकर हमले की कोशिश की। मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसडीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से 28 नवंबर को दो लोगों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पहले तो पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने पर सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और मेडिकल परीक्षण भी हुआ। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बुधवार को तहसील पहुंचकर पीड़िता ने एसडीएम दुर्गेश मिश्र से शिकायत की कि मंगलवार की रात आरोपी दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस गए और हमले की कोशिश की। मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम ने तुरंत पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed