फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attachment notice pasted at the house of the accused of murderous attack

जानलेवा हमला करने के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Sat, 03 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of the accused of murderous attack
जानलेवा हमले के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

बागपत, दोघट। भड़ल गांव की पशु पैंठ में आठ माह पहले हुए पशु व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी के घर शनिवार को पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। एक माह के अंदर न्यायालय में पेश नहीं होने पर कुर्की करने की चेतावनी दी।

इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि जनवरी में भड़ल पशुपैंठ में रुपयों के लेनदेन को लेकर पशु व्यापारियों में झगड़ा हो गया था। जिसमें खिर्वा जलालपुर निवासी गुलफाम ने रविंद्र निवासी भड़ल, शमशाद, बालू निवासी सैनपुर बुढ़ाना, भुरू निवासी बनत को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शमशाद व भुरू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोपी बालू ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। उन्होंने बताया कि रविंद्र फरार चल रहा है, जिसके खिलाफ शनिवार को धारा 82 की कार्रवाई करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा कराया है। उन्होंने बताया कि एक माह के अंदर न्यायालय में पेश नहीं होने पर रविंद्र के मकान की कुर्की की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed