फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   At the graduation ceremony, 90 gold medals and 25,456 degrees will be awarded.

Baghpat News: दीक्षांत समारोह में 90 स्वर्ण पदक तथा 25,456 उपाधि दी जाएंगी

Fri, 19 Sep 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 19 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
At the graduation ceremony, 90 gold medals and 25,456 degrees will be awarded.
पत्रकार वार्ता में एमएसयू के दीक्षांत समारोह की जानकारी&nbsp
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह कल यानी 20 सितंबर को जनमंच सभागार में होगा। दीक्षांत समारोह में कुल 90 स्वर्ण पदक, जबकि 25,456 उपाधियां दी जाएंगी। उपाधियां कुलाधिपति (राज्यपाल) के द्वारा डिजिलॉकर में अंकित की जाएंगी। दीक्षांत समारोह का बृहस्पतिवार को जनमंच सभागार में पूर्वाभ्यास किया गया। इसके बाद पत्रकार वार्ता कर कुलपति प्रो. विमला वाई द्वारा समारोह की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति (राज्यपाल) आनंदीबेन पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहेंगी। मुख्य अतिथि यूजीसी के निवर्तमान उपाध्यक्ष तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव होंगे। समारोह में विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में 25,456 उपाधियां दी जाएंगी। कुलाधिपति के द्वारा इन उपाधियों को समारोह के दौरान डिजिलॉकर में प्रविष्ट भी किया जाएगा। समारोह में 90 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें छह कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 80 कुलपति स्वर्ण पदक और चार प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

कुलाधिपति के द्वारा मुजफ्फरनगर की 100 आंगनबाड़ियों को किट दी जाएंगी, जबकि सहारनपुर की 200 आंगनबाड़ियों को किट मिलनी हैं। मंच पर दोनों जनपदों की पांच-पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जानी हैं। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच पिछले दिनों प्रतियोगिताएं कराई गई हैं। उनके तीन विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। परिषदीय विद्यार्थियों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। पत्रकार वार्ता से पहले जनमंच में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान कुलसचिव कमल कृष्ण, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पदक से लेकर उपाधियों तक में लड़कियों का दबदबा
दीक्षांत समारोह में जिन 25,456 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जानी हैं। इनमें केवल 8,591 छात्र हैं, जबकि शेष 16,865 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार 90 स्वर्ण पदकों में भी, जो छह कुलाधिपति स्वर्ण पदक हैं। उनमें से केवल दो छात्रों के हैं, जबकि बाकी चार छात्राओं के हैं। 80 कुलपति स्वर्ण पदकों में से मात्र 21 छात्रों और बाकी 59 छात्राओं के हैं।
-------
इन्हें मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
1. इंद्रभूषण बीएससी श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर
2. शिखा बीएफए इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज गंगोह
3. पलक गर्ग बीकॉम सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन शामली
4. रितिक कांडपाल बीपीएड श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर
5. मोहम्मद अराफात मास्टर ऑफ लॉ मां शाकुंभरी विवि
6. विधि आहुजा एमएससी एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed