फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ASP bitten by monkey while inspecting police station

Baghpat News: कोतवाली में निरीक्षण करते हुए एएसपी को बंदर ने काटा

Fri, 11 Sep 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
ASP bitten by monkey while inspecting police station
बड़ौत। बृहस्पतिवार को बड़ौत कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार चौहान पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनके पैर में काट लिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन

एएसपी चौहान कोतवाली में मैस, बैरक, मिशन शक्ति कक्ष और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने वहां साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। बहुउद्देशीय हॉल में चौकीदारों को दिशा-निर्देश देने के बाद वे हथियारों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक बंदर दीवार कूदकर हॉल में घुस आया और उनके पैर में काट लिया। इसके बाद कई अन्य बंदर भी वहां आ गए। पुलिसकर्मियों ने डंडे लेकर बंदरों को भगाया और घायल एएसपी का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

दिनेश, अजय और कपिल ने बताया कि कोतवाली में बंदरों का आतंक बहुत अधिक है। ये बंदर शिकायतकर्ताओं को भी परेशान करते हैं। वे उनका सामान छीनकर भाग जाते हैं। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने इस समस्या पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों से बात कर बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed