{"_id":"62bde6f099d67f5d783a1746","slug":"arya-samaj-officials-demonstrated-baraut-news-mrt5951023125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज समाज सुधार संस्था है- रवि शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज समाज सुधार संस्था है- रवि शास्त्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत। रठौड़ा के आर्य समाज मंदिर के विरुद्ध एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर के विरोध में बृहस्पतिवार को आर्य समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा आर्य समाज रठौड़ा आर्य समाज मंदिर सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए है। अन्य कार्यों की अनुमति हमारी समिति नहीं देगी। किसी व्यक्ति के द्वारा जबरदस्ती आर्य समाज परिसर में कोई भी अन्य कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बड़ौत एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा आर्य समाज समाज सुधार की एक संस्था है। प्रधान त्रिपाल ने कहा संस्था में जबरदस्ती किसी का भी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे। सहंसर पाल आर्य ने कहा आर्य समाज हमारी मां है, इसकी रक्षा करना हमारा फर्ज है। प्रमोद खोखर ने कहा आर्य समाज संस्था की रक्षा करना हम सबका कार्य है। आर्य समाज के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की इस अवसर पर कंवरपाल, इंदर सिंह, जग रोशन, कृष्णपाल, मा प्रमोद, मा ओमप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, अंतर पाल, रविंदर ,मनोज, शिवराम ,अरुण आदि उपस्थित रहे।