{"_id":"696b76c81331c334db0004e3","slug":"argument-erupts-with-personnel-who-arrived-to-install-smart-meters-they-were-chased-away-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-145264-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों से नोकझोंक, भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों से नोकझोंक, भगाया
विज्ञापन
बड़ौत। शहर की गुराना रोड की गली नंबर आठ में शनिवार को घरों में स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मियों का लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर उनमें काफी देर तक नोकझोंक हुई। हंगामे के बाद लोगों ने कर्मियों को वहां से भगा दिया और आठ घरों पर लगे स्मार्ट मीटर भी हटवा दिए।
गुराना रोड की गली नंबर आठ में शनिवार दोपहर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने सभासद प्रमोद कुमार शर्मा, नूर मोहम्मद, उस्मान, रफीक, शफीक अली, रुखसाना, कमलेश और रूबी के घरों के बाहर लगे मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए दिए। इसका पता चलने पर वहां पर लोग इकट्ठा हाे गए। अनुमति लिए बिना ही मीटर बदलने का विरोध किया तो कर्मी अभद्रता करने लगे। इससे वहां लोगों की भीड़ लग गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले अनुमति लेना जरूरी है, लेकिन कुछ कर्मी जबरदस्ती मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वर्जन -स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को कोई नुकसान नहीं है। इससे कोई अधिक बिल नहीं आता है। इसको घर बैठकर ही रिचार्ज कर सकते हैं। कुछ लोग स्मार्ट मीटर के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों को भड़का रहे हैं। -प्रदीप सोनकर, अधिशासी अभियंता द्वितीय ऊर्जा निगम