फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   AQI 378, cloudy day cold increased

एक्यूआई 378, दिनभर छाए रहे बादलों से ठिठुरन बढ़ी

Wed, 25 Nov 2020 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
AQI 378, cloudy day cold increased
- जिले का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री पर रहा
विज्ञापन

बागपत। मौसम के मिजाज ने करवट बदली। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। दिन का तापमान 20.9 डिग्री तक गिर गया, जिससे ठंड बढ़ गई है। जिले की हवा की गुणवत्ता और अधिक खराब हो गई। एक्यूआई 378 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिस कारण ठंड का प्रकोप बढ़ा। हल्की हवा भी चलीं। मंगलवार रात का न्यूतनम तापमान 10.5 डिग्री और बुधवार को दिन का तापमान 20.9 डिग्री रहा। दिन के तापमान में गिरावट होने से ठंड रही। उधर, जिले की हवा की गुणवत्ता सुधरने का नाम नहीं ले रही है। एक्यूआई 378 रहा। एक्यूआई दोबारा बढ़ने से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस और आंख के रोगियों को परेशानी होगी। अस्थमा के रोगियों का सुबह-शाम घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण सांस की बीमारियां बढ़ सकती है। रोगियों को सुबह-शाम घर से निकलने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed