{"_id":"6989cd5fce9d0649b20bc278","slug":"ankit-wins-silver-medal-in-javelin-throw-shot-putankit-wins-silver-medal-in-javelin-throw-shot-put-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146485-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंकित ने भाला फेंक, शॉट पुट में रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंकित ने भाला फेंक, शॉट पुट में रजत पदक जीता
विज्ञापन
-बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते पदक
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बरेली में हुई राज्य बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिंघावली अहीर के खिलाड़ी अंकित यादव ने भाला फेंक, शॉट पुट में रजत और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
बरेली में आठ फरवरी को हुई चैंपियनशिप में सिंघावली अहीर के खिलाड़ी अंकित यादव ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ी ने भाला फेंक में 53 मीटर, शॉट पुट में सात मीटर और डिस्कस थ्रो में 39 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने तीनों खेल में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अंकित यादव का पदक जीतने पर 20 से 23 मार्च तक गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। बालैनी के श्रीकृष्णा कॉलेज के स्टेडियम में अंकित यादव अभ्यास करते हैं और पिछले 12 वर्षों से भाला फेंक में उत्तर प्रदेश के पहले डेफ खिलाड़ी रहे हैं। यह राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक भी जीत चुके हैं। अंकित के पिता श्रीभगवान ने बताया कि खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। बधाई देने वालों में अनिल यादव, अमित, भोपाल सिंह, रंजीत यादव, सतपाल यादव आदि मौजूद रहे।