फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anger against the government machinery

सरकारी मशीनरी के खिलाफ गुस्सा

Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Anger against the government machinery
बड़ौत में ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप में हंगामा करने जाते कई गांवों के लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में शनिवार को कई गांवों के किसानों ने ट्रांसफार्मर वर्कशाप में हो रही  अवैध वसूली के विरोध में हंगामा, प्रदर्शन और नारेबाजी की। किसानों की वर्कशाप कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।  अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर किसानों ने वर्कशाप में तालाबंदी और हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस से भी किसान उलझ गए। किसानों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 

शनिवार को पिछौकरा, मवी कलां, चंदायन, दोघट, बामनौली, बिनौली, बरनावा, लुहारी आदि गांव के सैकड़ों किसान वर्कशाप पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। किसानों ने कहा एक तो किसान बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहा है, ऊपर से वर्कशाप पर फूंके ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर लेने आए किसानों से  अवैध वसूली की जा रही है।

विज्ञापन

वर्कशाप पर तैनात कर्मचारी प्रति ट्रांसफार्मर तीन से चार हजार रुपये किसानों से वसूलते हैं। दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने वर्कशाप पर तालाबंदी और हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत किया। इस संबंध में स्टोर कीपर विजयवीर ने आरोप निराधार बताया। इसमें मा. सुरेंद्रपाल, हसन, इस्लाम, सामे, सतेंद्र, सोनू, गौरव, पंकज, मलखान, इदरीश, जमील, नीरज शर्मा, खुर्शीद आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed