{"_id":"6abe4c4bb498c05af206a9b6","slug":"two-accused-arrested-with-39-boxes-of-country-liquor-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-159748-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 39 पेटी देसी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 39 पेटी देसी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दाैरान पकड़ी गई शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 39 पेटी देसी शराब बरामद की गई है।
पुलिस ने पाठशाला पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान बागपत की ओर से आ रही एक ब्रेजा कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में देसी शराब मिली। पुलिस ने शराब से लदी कार के साथ ही चालक आकाश और उसके साथी हिमांशु को हिरासत में ले लिया। आकाश बागपत जिले के बाघू गांव का निवासी है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपी हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदते थे। वे इसे लोनी में महंगे दामों पर बेचते थे। यह शराब भी वे लोनी ले जा रहे थे।
विज्ञापन
-तस्करी का तरीका
आरोपी हरियाणा से शराब खरीदकर लाते थे। वे इसे लोनी क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।