फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anganwadi centers will reopen with Corona as a precaution

कोरोना से एहतियात के साथ फिर से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 30 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers will reopen with Corona as a precaution
शासन ने दी हरी झंडी, एक फरवरी से शुरू होगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना के कारण बंद चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों को फिर से खोलने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। एक फरवरी से इन आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन शुरू किया जाएगा। हालांकि कोरोना को देखते हुए शासन ने आयु के हिसाब से बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बुलाने के लिए निर्देश दिया है।

तहसील क्षेत्र में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की देखरेख में 761 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। इन केन्द्रों पर लगभग 9082 गर्भवती महिलाएं और 15631 लाभार्थी बच्चे पंजीकृत है। कोरोना महामारी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया था। अनलॉक होने के बाद स्कूल तो नहीं खोले गए लेकिन बच्चों के घर पर सूखा राशन अब तक भिजवाया जा रहा है। सूखा राशन भेजने की व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं घर घर जाकर सूखा राशन दे रही हैं। फिलहाल फिर से शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। सीडीपीओ छपरौली जानकी देवी व सीडीपीओ बड़ौत सारधा ने बताया कि केंद्रों पर उम्र के हिसाब से बच्चों को बुलाया जाएगा। बताया कि शासन ने फरवरी और मार्च में बच्चों को बुलाने का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन

ये है शेड्यूल
माह दिन उम्र
फरवरी बृहस्पतिवार व शनिवार तीन से पांच साल
फरवरी सोमवार व शुक्रवार पांच से छह साल
मार्च मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार तीन से पांच साल
मार्च सोमवार, बुधवार व शुक्रवार पांच से छह साल
ये है आंगनबाड़ी केन्द्र--
बड़ौत 384
छपरौली 162
बिनौली 215
पंजीकृत महिलाएं
बड़ौत 3252
छपरौली 2516
बिनौली 3314
पंजीकृत बच्चे
बड़ौत 5600
छपरौली 4214
बिनौली 5817
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed