{"_id":"587a62b64f1c1b222aba8ae2","slug":"and-magic-in-roadways-bus-collided-driver-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और मैजिक में भिड़ंत, चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और मैजिक में भिड़ंत, चालक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत-बड़ौत रोड स्थित रविदास मंदिर के पास रोडवेज बस व मैजिक की भिड़त के बाद चालक की धुनाई कर रहे युवक को समझाते यात्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शहर के रविदास मंदिर के पास रोडवेज बस और मैजिक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहन पलटने से बाल-बाल बच गए। मैजिक चालक ने बस के चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया।
सहारनपुर डिपो की बस शनिवार शाम दिल्ली जा रही थी। शहर के बड़ौत रोड स्थित रविदास मंदिर के पास बस की मैजिक गाड़ी से भिड़ंत हो गई। मैजिक चालक उस समय गाड़ी मोड़ रहा था। घटना से दोनों वाहन पलटने से बाल-बाल बचे। दोनों वाहनों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार होने लगी। मैजिक में सवार कई यात्रियों को चोटें भी आईं। इससे गुस्साए मैजिक चालक ने बस के ड्राइवर लियाकत की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। बस चालक लियाकत का कहना था कि उसकी कोई गलती नहीं है। मैजिक अचानक रोड पर आई थी। लोग पुलिस को सूचना देने लगे, तभी मैजिक चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की किसी ने शिकायत नहीं की है।
रटौल में भैंसा बुग्गी ने बच्ची को कुचला, गंभीर
चांदीनगर। रटौल गांव में मकान के सामने खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को भैंसा-बुग्गी ने कुचल दिया। इससे बच्ची गंभीर घायल हो गई। बच्ची दिल्ली अस्पताल में भर्ती है। रटौल गांव निवासी मुर्रसलीन की बेटी मुस्कान (8) शनिवार को मकान के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का एक किसान भैंसा-बुग्गी में खेत से चारा लेकर मकान के सामने से गुजारा। इस दौरान बच्ची मुस्कान को बुग्गी ने कुचल दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। उसका दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई है। इस घटना से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास से गुजर रहे युवक की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार युवक अंकुर निवासी पुराना कस्बा बागपत घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।