फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anant Chaturdashi mahaparva celebrated with pomp, climbing plate

अनंत चतुर्दशी महापर्व धूमधाम से मनाया, थाली चढ़ाई

Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Anant Chaturdashi mahaparva celebrated with pomp, climbing plate
कथा का वाचन कर परिवार की खुशहाली की कामना की
विज्ञापन

मंदिरों में आयोजित नहीं हुए सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अनंत चतुर्दशी पर्व मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। घर-घर भगवान की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। हाथों पर अनंत रक्षा सूत्र धारण किए गए। कोरोना के चलते मंदिरों में सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए।
श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांति विधान व वासु भगवान की पूजा धूमधाम से की गई। सौधर्म बनाने का सौभाग्य नवीन जैन बब्बल को मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिर मेें थालियां चढ़ाई व अनंतनाथ भगवान की आराधना की। इस अवसर पर शांतिनाथ मंदिर कमेठी के प्रधान रमेश जैन जग्गी, अनिल जैन, शरद जैन, नवीन जैन, बाल किशन जैन, राहुल जैन शामिल रहे। उधर, श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में जैन श्रद्धालुओं ने भगवान को थाली समर्पित की। पुजारियों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए जिनेंद्र भगवान का अभिषेक कराया व थालियां चढ़ाई।
विज्ञापन

इसके अलावा घरों में महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान तैयार किए। कलश स्थापना के बाद पूजा अर्चना कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान अनंत की कथा का वाचन करने के साथ ही परिवार में खुशहाली एवं सुख समृद्धि की मंगल कामना की। कोरोना की वजह से मंदिरों में सामूहिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान को लाडू समर्पित किया
बड़ौत। मंगलवार को ही जैन तीर्थकर वासु पूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर लाडू समर्पित किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री मुकेश जैन, प्रदीप जैन, शशि जैन, सतीश जैन, अंकुर जैन, वकीलचन्द जैन, संजय जैन, जयपाल जैन, प्रेमचन्द जैन, पंकज जैन, विपिन जैन, सचिन जैन, वरदान जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed