Baghpat: दहेज के लिए बहू को दी दर्दनाक मौत, आरोपी सास और ससुर गिरफ्तार, चार माह पहले हुई थी सरिता की शादी
अमीनगर सराय में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता सरिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सास धर्मवती और ससुर महीपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विस्तार
बागपत जनपद में अमीनगर सराय के हिसावदा मार्ग पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता सरिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सास धर्मवती और ससुर महीपाल को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मेरठ जिले के सतवई गांव निवासी सुबोध ने बताया कि उनकी बहन सरिता की शादी 30 अप्रैल 2025 को मोनू पांचाल निवासी अमीनगर सराय के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद सरिता के ससुराल वालों ने 50 लाख रुपये और अन्य सामान की दहेज मांग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: MSME for Bharat Conclave: सहारनपुर में वुडन-हैंडीक्राफ्ट-हौजरी समेत विभिन्न उद्योगों के विकास पर मंथन शुरू
दो सितंबर को सरिता के ससुर महीपाल ने मामा संतराम को फोन कर बताया कि सरिता बीमार है। थोड़ी देर बाद उन्होंने उसकी मौत की जानकारी दी।
एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें हत्यारोपी पति को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अब सास-ससुर को गिरफ्तार किया गया है।