MSME for Bharat Conclave: सहारनपुर में उद्योग विकास पर मंथन, राज्यमंत्री बोले-2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर
{"_id":"68d3a61dda791f1e6c0758e8","slug":"msme-for-bharat-conclave-in-saharanpur-focus-on-wooden-handicraft-hosiery-industry-challenges-2025-09-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"MSME for Bharat Conclave: सहारनपुर में उद्योग विकास पर मंथन, राज्यमंत्री बोले-2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 24 Sep 2025 04:18 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 24 Sep 2025 04:18 PM IST
खास बातें
सहारनपुर के होटल ओएसिस में आज एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उद्यमियों ने वुडन हैंडीक्राफ्ट व हौजरी उद्योग से जुड़ी चुनौतियों और समाधानों पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
एमएसएमई फोर भारत कॉन्क्लेव में मंच पर आसीन अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:14 PM, 24-Sep-2025
विधायक राजीव गुंबर बोले वुड कार्विंग को छोड़ा नहीं है। भारत सरकार और राज्य सरकार सूक्ष्म उद्योगों पर फोकस कर बड़ा बजट खर्च कर रही है। हमने खूब दिल्ली तक दौड़ लगाई, कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ सड़कें ही न बनाई जाएं। लगातार हम लोग प्रयासरत है। इंडस्ट्री की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें हम मिलकर हल करेंगे।
03:56 PM, 24-Sep-2025
संवाद करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि गांधी के देश में पिछले 70 साल में कौशल की कमी रही है। पहली बार हुनर तैयार किया जा रहा है। वह राधेश्याम नारंग के उस प्रश्न का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने सहारनपुर से शहर में कौशल कार्यकर्ता नहीं होने की बात कही थी। औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी की समस्या पर उन्होंने दो दिन में सफाई करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
03:44 PM, 24-Sep-2025
व्यापारी बोले शहर को वुड कार्विंग पार्क की जरूरत
व्यापारियों ने वुड कार्विंग के भविष्य पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें यदि इस इंडस्ट्री को जिंदा रखना है तो इस ओर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। यह उद्योग सहारनपुर की रीढ है, ऐसी इंडस्ट्री को उभारने को प्राथमिकता पर रखना चाहिए। शहर को मेट्रो सिटी की श्रेणी में रखा जाना आवश्यक है। हम नगर निगम को टैक्स देते हैं, लेकिन आप हमें क्या देते हैं। हर घर से कूड़ा उठवाइए, न कि अमुक घर से पचास रुपये लिए जाए। कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी नगर निगम द्वारा चलाई जानी चाहिए जो फ्री ऑफ कॉस्ट हों।

03:29 PM, 24-Sep-2025
क्वालिटी चाहता है भारतीय युवा, अपने प्रोडक्ट को अपग्रेड करें उद्यमी: डीएम
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय युवा अब हर चीज में क्वालिटी चाहता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आईफोन की खरीदारी के लिए युवा लाइन में खड़े रहते हैं, क्योंकि वे कमाई कम होने के बावजूद क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते। ऐसे में हमारे स्थानीय उद्योगों को भी अपने प्रोडक्ट को अपग्रेड करना होगा।

उन्होंने सहारनपुर की सड़कों, बिजली और कानून व्यवस्था का भी जिक्र किया। डीएम ने कहा कि शहर से चारों दिशाओं में सड़कें ऐसी हैं कि आप देश के किसी भी राज्य या शहर की यात्रा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।
03:29 PM, 24-Sep-2025
सहारनपुर से पलायन कर रहे हैं कारोबारी
रायवाला मार्केट के कपड़ा व्यापारी राधेश्याम नारंग ने कहा कि 40 साल पहले वह व्यापार करने के लिए थाना भवन से सहारनपुर आए थे। सहारनपुर का माहौल अच्छा था। आज भी अच्छा है लेकिन हरियाणा पंजाब और उत्तराखंड में बिजली के दरें उत्तर प्रदेश से कम है। उद्यमी और व्यापारी हरियाणा पंजाब की ओर पलायन कर रहा है।

03:23 PM, 24-Sep-2025
2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर: राज्य मंत्री
संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि 2017 के बाद यूपी की तस्वीर बदली है। 17 से पहले उत्तर प्रदेश से उद्योग पलायन करते थे, सड़के टूटी रहती थीं, बिजली नहीं आती थी और थानों से वसूली होती थी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश बिजली की कोई समस्या नहीं है। वह अमर उजाला के एमएसएमई फॉर भारत कांक्लेव कार्यक्रम में उद्यमी की समस्या और सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:14 PM, 24-Sep-2025
फेसबुक पर इस कॉन्क्लेव को आप लाइव भी देख सकते हैं। लाइव देखने के लिए हमारे पेज को इस लिंक www.facebook.com पर क्लिक करके फॉलो करें।
03:06 PM, 24-Sep-2025
कॉन्क्लेव में पहुंचे औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सैनी, जिलाधिकारी मनीष बंसल, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि और नगर विधायक राजीव गुंबर ने विधिवत दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया।
02:54 PM, 24-Sep-2025
क्या है MSME, ये भी जानिए
सूक्ष्म उद्यम (Micro Enterprise): एक उद्यम जिसमें निवेश 1 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से अधिक न हो।
लघु उद्यम (Small Enterprise) : एक उद्यम जिसमें निवेश 10 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक न हो।
मध्यम उद्यम (Medium Enterprise) : एक उद्यम जिसमें निवेश 20 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से अधिक न हो।

02:35 PM, 24-Sep-2025
नौ अक्तूबर को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव
26 शहरों के क्षेत्रीय कॉन्क्लेव होने के बाद नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो व पुरस्कार समारोह होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।