फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amid the din, the brother of a slave and Khokhar

हंगामे के बीच एक हुए भैया दास और खोखर 

Sun, 25 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 25 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Amid the din, the brother of a slave and Khokhar
बालाजी आश्रम मे भैयादास महाराज के पैर छूकर माफी मांगते जिलाध्यक्ष संजय खोखर - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा में भाजपा के युवा सम्मेलन में महामंडलेश्वर भैया दास महाराज को मंच से उतारने के मामले का आखिरकार पटाक्षेप हो गया। संत के आश्रम में आयोजित पंचायत में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने लोगों के बीच पहुंचकर कहा  उनका और कार्यकर्ताओं का इरादा संत के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कतई नहीं था। जिलाध्यक्ष के खेद जताने के बाद संत ने कहा अब मामले का पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार को ग्राम डूंडाहैडा स्थित बालाजी आश्रम पर 11 बजे पंचायत हुई। साधु और संतों एवं क्षेत्र के लोगों ने कहा भैया दास महाराज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा पंचायत में जो फैसला संत करेंगे, वह सबको मान्य होगा। दोपहर करीब एक बजे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर पंचायत के बीच पहुंचे। कुछ लोगों ने उनके यहां पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। इस पर भैया दास महाराज ने अपने गुरू महामंडलेश्वर नवल किशोर महाराज एवं क्षेत्र की जनता पर निर्णय छोड़ दिया। 

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा वह पार्टी की गाइड लाइन के हिसाब से चल रहे थे, उनका इरादा संत का अपमान करना नहीं था। इसके बावजूद वह खेद जताते हैं। भैयादास महाराज ने आश्रम पर अनशन पर बैठे आशीष त्यागी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर त्यागी, ब्लाक प्रमुख चौधरी जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, अजय चौहान, हरिओम त्यागी, विनोद त्यागी, नीरज त्यागी, देवेंद्र त्यागी प्रमुख, भोला गिरी महाराज, सतीश दास महाराज, मंगलदास, चेतनानंद, अनुभूतानंद महाराज, बाबूराम त्यागी, महेश त्यागी, राम कुमार पंवार, सतीश त्यागी, प्रमोद, भास्कर दत्त शर्मा, मनोज बैसला, राम निवास प्रधान, विपिन त्यागी, जोगेंद्र सिंह, मनोज धामा, जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव समेत अनेक साधु संत एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुलह होते ही भड़क गया त्यागी समाज
खेकड़ा। संत और भाजपा जिलाध्यक्ष के मामले का पटाक्षेप होते ही त्यागी समाज के कुछ लोग भड़क उठे। उन्होंने कहा संत को फैसला नहीं करना चाहिए। विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी तो  भैया दास महाराज ने उन्हें शांत करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए। उन्होंने कहा साधु संतों ने भले ही उन्हें माफ कर दिया हो, लेकिन त्यागी समाज ने उन्हें माफ नहीं किया।  कुछ लोगों ने कहा उनका आंदोलन जारी रहेगा।

भैया दास बोले, लोगों ने किया अपमान
खेकड़ा। हंगामे के बीच भैया दास महाराज ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर महाराज भड़क उठे। लोगों के साथ उनकी नोक झोंक भी हुई।  साधू संत त्यागी समाज के लोगों द्वारा अपना अपमान करने की बात कहकर वहां से चले गए। इससे भैया दास महाराज काफी आहत दिखाई दिए। 


संत पर लगाया सेटिंग का आरोप
बसपा नेता दीपक यादव और खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने संत भैयादास महाराज पर सेटिंग से मामला सुलझाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा  पूरे समाज को यहां बुलाया था, लेकिन बंद कमरे में रुपये का लेन-देन कर समझौता हो गया। वह संत और ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं का बहिष्कार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed