फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amid protests rooted in Srora hand pumps

विरोध के बीच सरोरा में उखाड़े हैंडपंप

Fri, 16 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 16 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amid protests rooted in Srora hand pumps
दोघट के सरोरा गांव में दूषित पानी देने वाले हैंडपंप को उखाड़ते जल निगम के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
बागपत के दोघट में हिंडन नदी से प्रभावित सरोरा गांव में दूषित पानी दे रहे हैंडपंपों को उखाड़ने गई जल निगम की टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। निगम की टीम ने विरोध के बीच 18 हैंडपंपों को उखाड़ दिया है। ग्रामीणों ने पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए तहसील में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश पर बृहस्पतिवार को जल निगम बागपत की टीम हिंडन नदी के किनारे बसे सरोरा गांव पहुंची और दूषित पानी दे रहे हैंडपंपों को उखाड़ने का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पहले गांव में पेयजल की व्यवस्था कराई जाए, उसके बाद ही वे हैंडपंप उखाड़ने देंगे। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद जल निगम के एसडीओ साहब सिंह व जेई विनोद गांव पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करा दी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप उखाड़े जाने से गांव में पेयजल संकट छा गया है। विरोध करने वालों में राजपाल, रमेश, राजवीर, राजेश, कुलदीप, चंद्रपाल, विमलेश, शिमला, सुनील, मिंटू आदि थे। ग्राम प्रधान राजीव कुमार का कहना है कि पेयजल की व्यवस्था कराए बिना ही हैंडपंप उखाड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed