फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Amarpal Luhara's house attached, women protested

अमरपाल लुहारा का मकान कुर्क, महिलाओं ने किया विरोध

Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Amarpal Luhara's house attached, women protested
लुहारा गांव स्थित 78 वर्ग मीटर के मकान की पुलिस-प्रशासन ने की कुर्की
विज्ञापन

अमरपाल उर्फ कालू पर हत्या और अन्य धाराओं में 34 मुकदमे दर्ज
छपरौली (बागपत)। कुख्यात अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने का अभियान जारी है। लुहारा गांव में पुलिस-प्रशासन की टीम ने कुख्यात अमरपाल उर्फ कालू का 78 वर्ग मीटर में बनाया गया करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत का मकान कुर्क कर लिया। महिलाओं ने विरोध किया। एसडीएम और सीओ बड़ौत ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान छपरौली, बड़ौत, रमाला और दोघट थाने की पुलिस मौजूद रही।
शुक्रवार को एसडीएम दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम लुहारा गांव में पहुंची। अमरपाल उर्फ कालू के परिजनों को घर से बाहर जाने के लिए कहा, तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। अमरपाल केे परिवार ने कहा उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं दी गई। अचानक घर पर पहुंचकर पुलिस ने मकान कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया, काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सीओ बड़ौत ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद पैमाइश शुरू हुई।
विज्ञापन

सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया 78 वर्ग मी. के मकान की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई है। अवैध संपत्ति को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क किया है। मकान का निर्माण दस साल पहले कराया। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरपाल का गैंग डी -38
बागपत। सीओ बड़ौत ने बताया कुख्यात अपराधी अमरपाल लुहारा का गैंग डी-38 के नाम से पंजीकृत है। अमरपाल के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी और अपहरण के 34 मुकदमे दर्ज हैं।

सनसनीखेज वारदातों में रहा शामिल
छपरौली। रंजिश के चलते लुहारा गांव में तीन लोगों की गर्दन काट कर हत्या करने का चर्चित मामला भी अमरपाल पर दर्ज है। पुलिस ने मकान के कमरों, रसोईघर पर ताले लगाकर सील लगाई। सीओ ने कहा आपराधिक मामलों में शामिल होकर उसने यह संपत्ति अर्जित की है।
सुनील राठी और धर्मेंद्र किरठल की भी हो चुकी कुर्की
बागपत। पुलिस इससे पहले कुख्यात सुनील राठी और धर्मेंद्र किरठल के घरों की कुर्की कर चुकी हैं। सीओ बड़ौत ने कहा अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed