फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akhilesh support, burnt effigies of Shivpal

अखिलेश का समर्थन, शिवपाल का पुतला फूंका 

Sat, 31 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 31 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh support, burnt effigies of Shivpal
शिवपाल का पुतला फूंका  - फोटो : amar ujala
बागपत। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा से निष्कासित किए जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री का समर्थन किया। जबकि, शिवपाल यादव का शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में शहर में पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा से हटाए जाने की घोषणा होते ही सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। युवजन सभा के जिला महासचिव पंडित राजीव प्रधान के आवास पर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि शनिवार को कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम को वक्ताओं ने अभिमन्यु की संज्ञा दी। राजीव प्रधान, योगेंद्र चौहान, गजेंद्र बली, नगेश शर्मा, आशीष त्यागी, सरफराज, अंकित यादव, नईमा खान, योगेश शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सपा नेता डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर एकत्र हुए। यहां कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद शिवपाल यादव का पुतला जलाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही दूसरी बार सरकार बनेगी। इस दौरान रियासत अली, फुरकान, राशिद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पाटों के बीच प्रत्याशी, लखनऊ से बुलावा
बागपत। सपा के कुनबे की तकरार में प्रत्याशी भी फंसते दिख रहे हैं। बड़ौत प्रत्याशी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि उन्हें रामगोपाल यादव की कॉल आ गई है, वह लखनऊ जा रहे हैं। अगला फैसला उनके आदेश पर ही होगा। छपरौली प्रत्याशी मनोज चौधरी ने कहा कि इस तकरार पर वह कुछ नहीं कहेंगे। बागपत से प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed