फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agricultural laws were in the interest of farmers: Trivendra Rawat

किसानों के हित में लाए गए कृषि कानून, अब देश हित में वापस लिए: त्रिवेंद्र रावत

Sat, 20 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Agricultural laws were in the interest of farmers: Trivendra Rawat
दोघट में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व साथ में भाजपा न? - फोटो : BAGHPAT
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धरने पर बैठने वाले सभी किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानून वापस करने का फैसला सोच समझकर लिया है। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में लाए गए थे और राष्ट्र हित में वापस ले रहे हैं। वह दोघट में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र पंवार के यहां कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों को खालिस्तानी कहने को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा पर धरने पर किसान ही बैठे हैं। हम उनको किसान ही कहते रहे हैं। भाजपा ने किसानों की भावनाओं का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री ने अधिकतर फैसले उनके हित में लिये हैं। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर कहा कि कई बार बदलाव अच्छे के लिए होते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में चुनाव लड़ा जाएगा और उसके परिणाम भी बेहतर आएंगे। पहले 57 विधायक आए थे अबकी बार 60 का लक्ष्य रखा है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटा है। यहां सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह, रवींद्र राठी, डॉ. अनिल पंवार, धूम सिंह, सुनील पंवार, संजीव राठी, नीरज कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed