फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agricultural Fair reached no one farmer

कृषि मेल में कोई किसान नहीं पहुंचा

Wed, 29 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Agricultural Fair reached no one farmer
कृषि मेले में किसानों के न आने पर कुर्सियों पर बैठै कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
 बागपत के बड़ौत खंड विकास कार्यालय में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा लगाया गया कृषि मेला विभागीय अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ गया। सूचना के अभाव में किसान मेले मेें नहीं पहुंचे। इस कारण विभागीय अफसरों ने खाली कुर्सियों पर कर्मचारियों को बैठाया। 
विज्ञापन


मंगलवार को बड़ौत ब्लाक  कार्यालय परिसरमें आयोजित कृषि मेले में कृषि विभाग के अफसरों की लापरवाही देखने को मिली। कृषि मेले में जिला कृषि अधिकारी डॉ. संतराम, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष जय कुमार शर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तेजपाल चौहान, एडीओ (कृषि) रामवीर राठी तो पहुंचे, लेकिन सूचना के अभाव में किसान नहीं पहुंचे। इस कारण अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रही। विभागीय अफसरों को खाली कुर्सियों पर अपने ही कर्मचारियों को बैठाना पड़ा। 

विज्ञापन


उधर, मेले की सूचना नहीं देने पर लुहारी गांव के सुधीर दांगी, महेंद्र, अशोक, बड़ौली के हरेंद्र, डिंपल, हिलवाड़ी के जयवीर, राजवीर तोमर समेत सैकड़ों किसानों ने आक्रोश जताया और आरोप लगाया विभागीय अधिकारी नहीं चाहते कि किसानों को योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने विभागीय अफसरों पर योजनाओं के पैसों मेें धांधली करने का भी आरोप लगाया। इस संबंध मेें एसडीओ (कृषि) तेजपाल चौहान ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सभी गांव के किसानों को सूचना दी गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed