फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agniveer Recruitment: Medical of Successful Candidates

Baghpat News: एसएसओ ने कर्मियों पर 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया

Sat, 04 Jan 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: Medical of Successful Candidates

विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे के बिजलीघर पर तैनात एसएसओ बलवीर सिंह ने दो कर्मियों पर 80 हजार रुपये हैदराबाद के बैंक खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया। एसएसओ ने सिंघावली अहीर पुलिस पर शिकायत देने के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
एसएसओ बलबीर ने बताया कि एक जनवरी की रात में आठ बजे वह सो गया था, वहां पर दो अन्य कर्मी भी बैठे हुए थे। आरोप लगाया कि वह नींद से जागा तो उसके मोबाइल पर 80 हजार रुपये बैंक खाते से निकालने का मैसेज मिला। उसने बैंक जाकर जानकारी की तो रात में मोधापुर हैदराबाद के बैंक खाते में 80 हजार रुपये भेजने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि साथी कर्मियों ने उसके खाते से रुपये ट्रांसफर किए। इससे पहले भी उसके खाते से रुपये निकाले जा चुके है। आरोप लगाया कि दोनों कर्मियों ने उसके बैंक खाते का अलग पिन नंबर बना रखा है। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed