फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agnipath Scheme: Uproar in the Collectorate against Agnipath in Baghpat, four youths in custody for posting provocative posts

Agnipath Scheme: बागपत में अग्निपथ के विरोध में कलक्ट्रेट में हंगामा, भड़काऊ पोस्ट डालने पर चार युवक हिरासत में

Sat, 18 Jun 2022 05:42 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jun 2022 05:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद व आप कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में हंगामा किया। रालोद वालों ने राष्ट्रपति व आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। पुलिस ने सड़कों पर भी युवाओं को समझाया। 

विज्ञापन
Agnipath Scheme: Uproar in the Collectorate against Agnipath in Baghpat, four youths in custody for posting provocative posts
अग्निपथ योजना के विरोध में - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को कलक्ट्रेट में रालोद व आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। वहां रालोद वालों ने राष्ट्रपति व आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। वहीं चार युवकों को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पुलिस ने हिरासत में लिया। इसको लेकर भी हंगामा हुआ तो एएसपी ने रालोद नेताओं को पूरा मामला बताते हुए समझाया। 

विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को रालोद नेता व कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। जहां सभी धरना देकर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहां रालोद नेताओं ने कहा कि पिछले तीन साल से सेना में भर्ती नहीं हुई हैं और अब इस तरह की अग्निपथ योजना से देश को सशक्त सेना मिलना संभव नहीं है। कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को सेवानिवृत्त होने के बाद न पेंशन मिलेगी और न ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे युवाओं को लाभ नहीं होगा, बल्कि वह मानसिक रूप से कुंठित होकर नौकरी करेंगे। इसलिए अग्निपथ योजना को खत्म करने की मांग की गई।

विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने के लिए एडीएम अमित कुमार व एएसपी मनीष कुमार मिश्र पहुंचे। जहां रालोद नेताओं ने ज्ञापन देने के साथ ही बड़ौत क्षेत्र के चार युवकों को पकड़ने पर हंगामा कर दिया। उनको छोड़ने के बाद ही धरना खत्म करने की बात कही गई। एएसपी ने बताया कि उन युवकों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डाली थी। इसलिए ही उनको पकड़ा गया है और उनका रालोद से कोई मतलब नहीं है। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपकर धरना खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अग्निपथ योजना का विरोध: चौधरी जयंत सिंह ने रालोद विधायकों के साथ किसान घाट पर मौन धारण कर किया प्रदर्शन

ये रहे मौजूद
विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, जयवीर तोमर, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र मान, अरुण उर्फ बॉबी तोमर, राजू तोमर सिरसली, अश्विनी तोमर, मास्टर सुरेश राणा, मुनेश बरवाला सुरेश राणा, गौरव तोमर, संजीव चौधरी, नरेश तोमर, फकरूदीन, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, सुभाष नैन, सतबीर मैनेजर, बबली तोमर, राम कुमार चेयरमैन, गौरव तोमर, डा. योगेश जिंदल आदि मौजूद रहे।
 
आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
आप जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह, अजित सिंह, रामपाल पंवार, राजू, डॉ. राजेंद्र खोखर, ब्रह्मसिंह, प्रमोद, नितिन, डॉ. सुधीर शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने कहा कि इस तरह से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

बड़ौत में कोचिंग सेंटर बंद कराए, पुलिस की रही सख्ती
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं को कलक्ट्रेट में जाने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बड़ौत में सख्ती दिखाई। पुलिस ने शनिवार को बड़ौत के सभी कोचिंग सेंटर बंद करा दिए और शहर के अंदर चेकिंग के बाद ही युवाओं को जाने दिया गया। इसके अलावा कई जगह बैरिकेडिंग की गई। पुलिस ने बड़ौत से कई युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed