Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Opposition to Agneepath scheme: Chaudhary Jayant Singh protest along with RLD MLAs demonstrated by observing silence at Kisan Ghat
{"_id":"62ad8bbb57d5641d470b19fd","slug":"opposition-to-agneepath-scheme-chaudhary-jayant-singh-protest-along-with-rld-mlas-demonstrated-by-observing-silence-at-kisan-ghat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना का विरोध: चौधरी जयंत सिंह ने रालोद विधायकों के साथ किसान घाट पर मौन धारण कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना का विरोध: चौधरी जयंत सिंह ने रालोद विधायकों के साथ किसान घाट पर मौन धारण कर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:19 PM IST
सार
अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी प्रदर्शन कर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
1 of 6
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने आज सुबह 8 बजे सभी राष्ट्रीय लोकदल विधायकों के साथ दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के स्मृति स्थल पर पहुंचकर मौन धारण कर अग्निपथ योजना का विरोध किया। देशभर में हो रहे लगातार उग्र प्रदर्शन पर जयंत सिंह ने अपील की है कि सभी छात्र संयम बनाएं रखें और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें।
दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार को एलान किया कि वह सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत चुने गए युवाओं को चार साल पूरे करने के बाद सीएपीएफ और असम राइफल्स जैसे बलों में 10 फीसदी आरक्षण देगा। सरकार की तरफ से यह एलान ऐसे समय में आया है, जब पूरे देश में अग्निपथ स्कीम को लेकर युवा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा सीएपीएफ और असम राइफल्स में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट देने का भी फैसला किया है। अग्निवीर के पहले बैच के लिए आयु में छूट निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए होगी।
सरकार के इस फैसले को लेकर देश भर में अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 109 गिरफ्तारियां बलिया में हुई हैं। वहीं चार जिलों में कुल छह मामले दर्ज किए गए हैं।
2 of 6
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : amar ujala
तीन दिन से लगातार चल रहे प्रदर्शन पर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा 'मैं युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि वे हिंसा और आगजनी जैसे कृत्यों से दूर रहें और सत्याग्रह के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।'
3 of 6
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : amar ujala
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार तत्काल प्रभाव से अग्निपथ योजना रद्द कर सामान्य तरीके से सेना भर्ती शुरू करे। साथ ही कोरोना के चलते जिन युवाओं की उम्र निकल चुकी है, उन्हें भी राहत देते हुए प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : amar ujala
चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'किसान घाट पर मौन धारण किया। हमारी प्रार्थना है सरकार युवा और जनता की भावनाओं का सम्मान करे, देश में शांति बने, किसान मजदूर परिवारों के सभी सदस्य खुशहाल हों। जय जवान, जय किसान!'
विज्ञापन
5 of 6
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : amar ujala
बता दें कि जयंत सिंह ने रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की थी कि जो अभ्यर्थी कोरोना की वजह से आयु सीमा के कारण सेना भर्ती में शामिल नहीं हो सकते उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए, हालांकि केंद्र सरकार ने साफ तौर पर मना कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।