फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adorned temple of Pura Mahadev, devotees started arriving

सज गया मंदिर पुरा महादेव, श्रद्धालु पहुंचने लगे

Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Adorned temple of Pura Mahadev, devotees started arriving
रोशनी से जगमगाता पुरा महादेव मंदिर - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर पर रविवार से तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू हो गया है। यहां श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। सोमवार रात तीन बजकर 27 मिनट पर ध्वजारोहण के उपरांत चौदस का जल चढ़ाया जाएगा। मंदिर व परिसर के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले को तीन जोन तथा छह सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर समिति और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर और मेले में श्रद्धालु पहुुंचने शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के लिए मेले में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला परिसर में 32 सीसीटीवी लगाए हैं। वहीं, वॉच टावर बनाए गए हैं। रविवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ब्रीफिंग कर अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। मेले के दौरान वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बालैनी-पुरा महादेव मार्ग पर गोशाला के समीप पार्किंग बनाई गई है। इससे आगे वाहन के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

गर्भ गृह में तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर से मेला परिसर और गर्भ गृह में मंदिर समिति के सदस्य और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी ने सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। गर्भगृह में कांच की बोतल ले जाने की मनाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की सुरक्षा व्यवस्था इनके हवाले
सुरक्षा के लिए मेले में एक एसपी, दो एएसपी, आठ डिप्टी एसपी, 15 इंस्पेक्टर, सौ दरोगा, चार सौ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के अतिरिक्त दो कंपनी पीएसी, एक बाढ़ राहत कंपनी, चार घुड़सवार, एक बम निरोधक दस्ता लगाए गए हैं।
सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 32 सीसीटीवी तथा वॉच टावर से निगरानी की जाएगी। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मेले में लोगों ने की खरीददारी
पुरा महादेव में लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले में दुकानें सज गई हैं और खरीददार भी पहुंचने लगे हैं। रविवार को मेले में सजी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर खरीददारी की। रविवार सुबह से ही मंदिर में लोगों का आना-जाना रहा।

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त

बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed