फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adorable staged of Sheelnidhi marriage

शीलनिधि विवाह का हुआ मनमोहक मंचन

Fri, 23 Sep 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Adorable staged of Sheelnidhi marriage
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान में शीलनिधि विवाह का मंचन करते श्रीबालाजी रामलीला के कलाकार - फोटो : KAHKRA
शीलनिधि विवाह का हुआ मनमोहक मंचन
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा में श्रीबालाजी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शीलनिधि विवाह का मनमोहक मंचन हुआ।
खेकड़ा में पूर्व की भांति दो स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। खेकड़ा के बड़ा बाजार में गांधी प्याऊ स्थल पर धार्मिक रामलीला कमेटी का मंचन 24 सितंबर को शिव बारात के साथ शुरू होगा। वहीं मोहल्ला अहिरान में पांडव चौक के पास श्रीबालाजी रामलीला कमेटी का मंचन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी भोपाल वर्मा के परिवार ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर किया। प्रथम दिन शीलनिधि के विवाह का मनमोहक मंचन हुआ। कलाकार मनोज जैन ने महर्षि नारद की भूमिका में दर्शकों का मन मोह लिया। बारिश के बीच भी कलाकार मंचन में लगे रहे। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा, संजीव जैन, मनोज जैन, प्रवीण यादव, राजेंद्र यादव, आनंद यादव, नरेंद्र शर्मा, मनोज धामा, दीपक कुमार, मोहन बेदी, सुनील रुहेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed