फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ADO appointed at block level and 40 assistants appointed at Nyaya Panchayat level

ब्लॉक स्तर पर एडीओ और न्याय पंचायत स्तर पर 40 सहायक नियुक्त

Thu, 27 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ADO appointed at block level and 40 assistants appointed at Nyaya Panchayat level
- खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए गठित की जा रही जिले में टीम
विज्ञापन

- जरूरत से अधिक यूरिया खरीदने वाले किसानों की होगी जांच
- किसानों की आड़ में घोटाला करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
बागपत। लखनऊ से सख्ती के बाद जिले में उर्वरक की बिक्री व खरीद की निगरानी शुरू कर दी गई है। शिकंजा कसने के लिए ब्लॉक स्तर पर एडीओ कृषि और न्याय पंचायत स्तर पर सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। प्रत्येक ब्लॉक पर एडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारी उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक की नियमित जांच कर रहे है।
यूरिया की जांच के बाद रोज नए-नए सवाल खड़े हो रहे हैं। छापेमारी के दौरान कईं उर्वरकों की दुकानों पर स्टॉक का सही मिलान नहीं मिला है। कुछ दुकानों पर बिक्री रजिस्टर में तो स्टॉक पूरा है, मगर पीओएस मशीनों में स्टॉक पूरा नहीं आ रहा है। कृषि विभाग की ओर से उर्वरकों की दुकानों पर नियमित छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। जिले के 21 किसान मानक से अधिक यूरिया खरीदने पर विभाग के रडार पर हैं। इन किसानों के खिलाफ भी विभागीय जांच चल रही है। अब यूरिया की बिक्री व खरीद की निगरानी की जिम्मेदारी ब्लॉक स्तर पर एडीओ कृषि तथा न्याय पंचायत स्तर पर सहायकों को सौंपी गई है। जिले में छह ब्लॉकों में छह एडीओ को नोडल बनाया गया है। इनके अलावा जिले में न्याय पंचायत स्तर पर 40 सहायक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर सहायकों को यूरिया की ब्रिकी व खरीद की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग की टीम रोजाना छापेमारी कर रही है। - डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना आधार कार्ड के खाद नहीं
बागपत। उर्वरक विक्रेताओं को बिना आधार कार्ड व पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाने बगैर खाद की बिक्री न करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
--------------------------------
इनसेट
उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप, दुुरूस्त कर रहे रिकार्ड
बागपत। जांच शुरू होते ही उर्वरक विक्रेताओं में हडक़ंप की स्थिति है। रिकार्ड को दुुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed