फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Administrative officer of District Panchayat caught taking bribe suspended

Baghpat News: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया जिला पंचायत का प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

Wed, 03 May 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 03 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Administrative officer of District Panchayat caught taking bribe suspended
बागपत। विवाह मंडप का नक्शा पास कराने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी को अपर मुख्य अधिकारी ने निलंबित कर दिया। उधर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी को मंगलवार को मेरठ एंटी करप्शन की कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान गांव निवासी गौरव सोलंकी ने विवाह मंडप का नक्शा पास कराने के लिए जिला पंचायत में आवेदन किया था। उसका आरोप है कि जिला पंचायत में तैनात प्रशासनिक अधिकारी सुभाष तोमर ने नक्शा पास करने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये मांगे। जिसमें 30 हजार रुपये पहले दे चुका है, जबकि 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत पर मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी सुभाष तोमर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एंटी करप्शन की टीम ने कोतवाली में सुभाष तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और अपने साथ मेरठ ले गई। उधर अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने रिश्वत लेने के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी सुभाष तोमर को निलंबित कर दिया। इसकी पूरी रिपाेर्ट भी शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed